Orai News: अफसरों ने समितियों का निरीक्षण कर परखी खाद वितरण व्यवस्था
उरई, अक्टूबर 12 -- Orai News: उरई, संवाददाता। किसानों को समय से खाद उपलब्ध कराने तथा वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से डीएम के निर्देशन में एडीएम न्यायिक व समस्त एसडीएम ने विभिन्न सहकारी समितियों पर हो रहे खाद वितरण का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान खाद की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था और किसानों को खाद प्राप्त करने में हो रही सुविधाओं की जानकारी ली गई जिससे किसानों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन का विशेष जोर है कि किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप नियमानुसार खाद उपलब्ध हो तथा वितरण प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित बनी रहे। सहकारी समितियों पर आने वाले किसानों को खाद प्राप्त करने में किसी प्रकार की अनावश्यक असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था पर लगातार नजर रखने के निर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.