Orai News: अपर पुलिस अधीक्षक ने ली मंगलवार परेड, पुलिस लाइन का किया निरीक्षण
उरई, अगस्त 11 -- Orai News: उरई। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने मंगलवार को पुलिस लाइन उरई में साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं और बैरकों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों, साफ-सफाई, शस्त्रागार व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही पुलिस कर्मियों का अर्दली रूम कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अनुशासन, समय से ड्यूटी, साफ-सफाई और आमजन से बेहतर व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन की सभी व्यवस्थाएं मानक के अनुरूप रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.