Orai News: अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था को लेकर सख्ती बरतने के निर्देश
उरई, सितम्बर 14 -- Orai News: उरई। संवाददाता जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह द्वारा रविवार रात को अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी, सभी थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी एवं अभियोजन कार्यालय के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में अपराधों पर अंकुश लगाने और लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण को लेकर 12 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दिशा-निर्देश दिए गए।एसपी ने बताया कि सोमवार से प्रारंभ हो रहे गणेश महोत्सव को लेकर थानावार स्थापित होने वाली प्रतिमाओं के संबंध में पीस कमेटी का आयोजन, मूर्तियों की सुरक्षा के लिए वॉलिंटियर की नियुक्ति, विसर्जन मार्गों का निरीक्षण और विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। जनपद मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.