उरई, अगस्त 3 -- Orai News: कोंच, संवाददाता । कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम क्योलारी के किसानों ने सोमवार एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपकर अन्ना पशुओं के कारण फसलों को हो रहे भारी नुकसान से राहत दिलाने की मांग की है। इसमें रोकथाम किए जाने की मांग उठाई है। किसानों का आरोप है कि पड़ोसी ग्राम बड़कवा के कुछ दबंग पशुपालक जानबूझकर 30 से 40 गायों को खुले में छोड़ देते हैं, जिससे उनकी धान और अन्य फसलें लगातार बर्बाद हो रही हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ खेती बचाने के लिए दिन-रात निगरानी करनी पड़ रही है। किसानों का कहना है कि जब वे इन अन्ना गायों को पकड़कर गोशाला में बंद कराते हैं, तब आरोपित लोग ग्राम प्रधान की मिलीभगत से गोशाला का ताला तोड़कर पशुओं को छुड़ा ले जाते हैं। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: भाकियू ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन शिका...