Orai News: अनियंत्रित होकर स्कूली वैन पलटी, चार बच्चे घायल
उरई, जुलाई 16 -- Orai News: उरई। शहर के कुइया रोड पर गुरुवार सुबह स्कूली वैन पलटने से चार बच्चे घायल हो गए। हादसा धमना गांव के पास हुआ। वैन में सवार सभी बच्चे राधा कृष्ण इंटर कॉलेज के बताए जा रहे हैं जिनको इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले जाया गया। पुलिस ने ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। राधा कृष्ण इंटर कॉलेज की वैन गुरुवार सुबह धमना गांव के बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। जैसे ही वैन गांव के आगे पहुंची चालक ने अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित वैन सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चों को वैन से बाहर निकाला। हादसे में छात्र वेदांश, दिव्या, दीपांजलि सहित चार बच्चे घायल हुए हैं। घायल बच्चों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज उरई और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सूचना म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.