Orai News: अधूरी पुलिया बनी आफत, ट्रक धंसा तो दो किमी तक लगा जाम
उरई, सितम्बर 4 -- Orai News: आटा। संवाददाता आटा-इटौरा मार्ग पर नहर विभाग की अधूरी पड़ी पुलिया अब राहगीरों के लिए परेशानी के साथ हादसों का सबब बनती जा रही है। गुरुवार देर रात पुलिया के पास सड़क में ट्रक धंसने से मार्ग पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। देर रात तक वाहन चालक जाम में फंसे रहे, जबकि कई लोगों को रास्ता बदलकर जोल्हूपुर के रास्ते से अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।
जाम का कारण इटौरा में राशन उतारने के बाद ट्रक आटा की ओर लौट रहा था। इसी दौरान नहर विभाग की अधूरी पुलिया के पास सड़क की स्थिति खराब होने के कारण ट्रक धंस गया और मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।जाम की सूचना मिलने पर आटा पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित करने का प्रयास किया। जाम में फंसे वाहन चालकों ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.