Orai News: अधिक बारिश होने से कई गांवो में तिली की फसल चौपट, खेतों में भरा पानी
उरई, अगस्त 26 -- Orai News: उरई/पड़री संवाददाता कोंच क्षेत्र में हुई अधिक बारिश से जहां धान की फसल को पोषण मिला है वहीं तिली की फसल चौपट होती नजर आ रही है। तमाम खेतों में घुटनों तक पानी भर गया है। इससे खेतों में ही फसलों के सड़ने के आसार हैं। प्रभवित किसानों ने फसलों के नुकसान का सर्वे कर मुआवजा दिलाने की मांग उठाई है।
किसानों की समस्याएँ अगर कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम पड़री सहित तमाम गांव में देखा जाए तो विगत दिनों पूर्व हुई बारिश से खेतों में धान की फसल हरी भरी नजर आ रही है वहीं तिली फसल पूर्ण रूप से चौपट हो गई है जिन खेतों में जलभराव अधिक हो गया है। ग्राम पड़री निवासी प्रमोद कुमार, सुशील कुमार, राजीव लोचन, दुर्जन सिंह, शारदा मास्टर सहित तमाम लोगों ने मांग करते हुए कहा कि उनके खेत में बोई गई तिली की फसल पूर्ण रूप से नष्ट हो चुकी है। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.