उरई, सितम्बर 14 -- Orai News: उरई। संवाददाता जनपद में इस बार हुई मूसलाधार बारिश ने खरीफ की फसलों को चौपट कर दिया है। इससे किसान काफी परेशान हैं। जनपद में राजस्व, कृषि एवं बीमा कंपनी के द्वारा सर्वे कार्य जारी है लेकिन अभी तक नुकसान की रिपोर्ट न आने से किसी किसान को कोई मदद नहीं मिल पाई है। ऐसे में किसानों को जल्दी ही बीमा कंपनी एवं शासन द्वारा मिलने वाली राहत राशि मिलने का इंतजार है जिससे वह रबी की बुवाई कर सकें।

किसान बेहाल मौसम की मार से जनपद के किसान बेहाल हैं। इस बार मौसम विभाग द्वारा सूखे की आशंका व्यक्त की गई थी। इसको देखते हुए जनपद में किसानों द्वारा बड़े पैमाने पर तिल की बुवाई की गई जिससे कम बारिश होने की स्थिति में अच्छी फसल प्राप्त हो सके लेकिन जुलाई एवं अगस्त महीने में हुई मूसलधार बारिश के चलते जनपद में बोई गई तिल, उड़द से लेक...