Orai News: अतिवृष्टि मुआवजे की प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप
उरई, अक्टूबर 1 -- Orai News: कोंच, संवाददाता। ग्राम पंचायत पचीपुरा खुर्द के प्रधान/प्रशासक ने अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को दैवीय आपदा राहत कोष के तहत मिलने वाले मुआवजे की प्रक्रिया में कथित अनियमितता का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की है। प्रधान ने मामले की जांच कराकर पात्र किसानों को नियमानुसार राहत दिलाने की मांग की है। ग्राम प्रधान राजीव कुमार ने गुरुवार को एसडीएम अभिनव कुमार को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि मौजा पचीपुरा खुर्द में तैनात लेखपाल ने अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों के आवश्यक दस्तावेज एकत्र करने के लिए उनसे कहा था। प्रधान के मुताबिक, इसी दौरान लेखपाल ने कथित तौर पर किसानों को मिलने वाले मुआवजे की राशि का आधा हिस्सा देने की बात कही।प्रधान यह भी पढ़ें- अतिवृष्टि से 33 प्रतिशत से अधिक फसल क्षति वाले किसानों को अनुदान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.