Orai News: अतरौली में विकास कार्यों में गोलमाल का आरोप, डीएम ने बैठाई तीन सदस्यीय जांच
उरई, अक्टूबर 15 -- Orai News: माधौगढ़। संवाददाता विकास खंड माधौगढ़ की ग्राम पंचायत अतरौली में विकास कार्यों में लाखों के गोलमाल का आरोप लगा है। मजरा टिकुरी, छुटका की खोड़, धर्मपुरा के ग्रामीणों ने मनरेगा में फर्जी जॉब कार्ड से मजदूरी भुगतान सहित विभिन्न कार्यों में अनियमितता की शिकायत डीएम से की थी। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन सदस्यीय टीम गठित कर बिंदुवार जांच के निर्देश दिए हैं।ग्राम पंचायत अतरौली के मजरा निवासी वीरेंद्र सिंह, माता प्रसाद, प्रभू दयाल, सत्यभान, राहुल पाल सिंह, मिस्टर सिंह, पीतम, राजेंद्र सिंह आदि ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में प्रधान शत्रुघन सिंह पर लाखों रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि प्रधान द्वारा मनरेगा कार्यों में फर्जी जॉब कार्डों पर भुगतान कराया गया, इंटरलॉकिंग कार्यों में प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.