Orai News: अज्ञात वाहन ने तोड़ा रेलवे क्रॉसिंग का बूम, परेशानी में लोग
उरई, जुलाई 28 -- Orai News: कोंच। संवाददाता अज्ञात वाहन की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग पर टूटा हुआ बूम राहगीरों के लिए खतरा बन गया है। रेलवे प्रशासन द्वारा मरम्मत न कराए जाने से हर दिन लोग जान जोखिम में डालकर क्रॉसिंग पार करने को मजबूर हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार यह रेलवे क्रॉसिंग कोंच का प्रमुख मार्ग है। दिनभर ई-रिक्शा, ऑटो, बाइक, कारों सहित भारी वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। बूम टूटकर लटक जाने के कारण फाटक पर सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो गई है। कई वाहन चालक बिना किसी डर के टूटे हुए बैरियर के नीचे से निकल रहे हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा रेल हादसा हो सकता है। रेलवे विभाग ने न तो इसकी मरम्मत कराई है और न ही अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.