उरई, सितम्बर 9 -- Orai News: माधोगढ़। संवाददाता रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम बहराई में बुधवार सुबह एक 19 वर्षीय युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। युवक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और उसकी तीन बहनें हैं। इनमें दो बहनों का विवाह हो चुका है जबकि तीसरी बहन का विवाह दिसंबर में तय है।ग्राम बहराई निवासी प्रशांत 19 वर्ष पुत्र ओमप्रकाश बुधवार सुबह घर के एक कमरे में चला गया। बताया गया कि उसने कमरे की छत के कुंडे से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। घटना के समय उसकी मां पशुओं के लिए चारा लेने खेत पर गई थीं। सुबह करीब 9:30 बजे तक प्रशांत के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उसकी बहन खुशबू को चिंता हुई। उसने खिड़की से कमरे के अंदर झांककर देखा तो प्रशांत फांसी के फंदे पर लटका हुआ दिखाई दिया। ...