Orai News: अखिल विश्व गायत्री परिवार अखण्डदीप शताब्दी पर संस्कार
उरई, नवम्बर 15 -- Orai News: कोंच।कोंच नगर के गल्ला मंडी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से वंदनीय माता जी की जन्म शताब्दी एवं अखंड दीप प्राकट्य शताब्दी के उपलक्ष्य में जनपदीय युवा जागरण सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और बच्चों में नैतिक मूल्यों, संस्कारों तथा सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता पैदा करना और उन्हें एक अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा। सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि देश का भविष्य युवाओं और बच्चों के हाथों में है। यदि बचपन से ही बच्चों को अच्छे संस्कार, अनुशासन, शिक्षा और नैतिकता का पाठ पढ़ाया जाए तो वे आगे चलकर समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। युवाओं को अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगाने, नशे जैसी बुराइयों से दूर रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.