नई दिल्ली, मार्च 6 -- टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी ओरेकल एक बड़ी मुशीबत से जूझ रही है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अपने महत्वाकांक्षी और बेहद महंगे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) डेटा सेंटर विस्तार योजना के चलते पैदा हुए भयंकर कैस क्राइसिस से निपटने के लिए हजारों कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। यह कटौती इसी महीने से शुरू हो सकती है और इसे कंपनी के इतिहास का सबसे बड़ा पुनर्गठन माना जा रहा है। ओरेकल ने सितंबर में एक फाइलिंग में खुलासा किया था कि इस योजना पर चालू वित्त वर्ष में 1.6 अरब डॉलर तक का खर्च आ सकता है, जिसमें कर्मचारियों को दिए जाने वाले विच्छेद भत्ते भी शामिल हैं। यह राशि कंपनी द्वारा पहले किए गए किसी भी छंटनी अभियान से कहीं अधिक है। मामले से वाकिफ सूत्रों के अनुसार, यह छंटनी कई कारोबारी इकाइयों में होगी और इसमें उन ...