नई दिल्ली, जून 23 -- Oracle Layoff: पिछले 12 महीने में ओरेकल ने 12000 नौकरियों की कटौती की है। यह संख्या पिछली बार आई जानकारी से भी अधिक है। बता दें, इसमें वह भी संख्या शामिल है जिनकी नौकरी AI की वजह से भी गई है। इनका काम अब AI टूल्स कर रहे हैं। सोमवार को कंपनी ने रेगुलेटरी को दी जानकारी में कहा है, 'एआई टेक्नोलॉजी को अपनाने और लागू करने का परिणाम आया है। नौकरियों में कटौती हुई है।' यह भी पढ़ें- 8वें पे कमीशन की लखनऊ मीटिंग का दूसरा दिन, क्या हो रही है चर्चा?कंपनी के पास अब कितने बचे कर्मचारी 31 मई के डाटा के अनुसार दुनियाभर में कंपनी के पास कुल फुल टाइम कर्मचारियों की संख्या घटकर 141000 पर आ गई है। पहले यह संख्या 162000 थी। बता दें, मौजूदा समय में ओरेकल वित्तीय दबाव से गुजर रही है। कंपनी इस वक्त OpenAI जैसे ग्राहकों के लिए एआई डाटा सेंटर...