नई दिल्ली, मई 26 -- ऑप्टिकल इल्यूजन वाले गेम्स लोगों को खूब पसंद आते हैं। बच्चे और बड़ खूब चाव के साथ इस चैलेंज को पूरा करना पसंद करते हैं। इस तरह के गेम से ये पता लगाया जा सकता है कि आपकी नजरें और आपका दिमाग कितना तेज है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस तरह की फोटो में एक जैसी चीजों के बीच में कोई छोटा बदलाव छिपा होता है।एक से शब्द देखने पर आंखों को धोखा हो जाता है और फिर अलग शब्द को खोजने में कंफ्यूजन हो जाती है। आज हम आपके लिए एक चैलेंजिंग ऑप्टिकल इल्यूजन वाली इमेज लेकर आए हैं। जिसमें सभी जगह बेटी लिखा हुआ है और एक जगह अलग शब्द लिखा है। ये शब्द बेटी से मिलता जुलता है।कौन सा शब्द खोजना है? इस तस्वीर में सभी जगह पर बेटी शब्द लिखा है। लेकिन इसके बीच में बोटी शब्द छिपा है। ये चैलेंजिंग इसलिए है क्योंकि एक जैसे शब्दों के बीच में अलग शब्द को 5 सेकंड मे...