नई दिल्ली, जून 17 -- कभी आपने गौर किया है कि कई बार हम किसी चीज को सामने देखकर भी उसे पहचान नहीं पाते? जैसे कोई दोस्त भीड़ में खड़ा हो और नजर उस पर जाकर भी उसे पहचान ना सके। आज का ऑप्टिकल इल्यूजन भी कुछ ऐसा ही है। यह कोई गणित की पहेली नहीं है। ना ही इसमें किसी तरह का कठिन सवाल है। यहां सिर्फ शब्द हैं और उन्हीं शब्दों में छुपा है असली खेल। तस्वीर में आपको हर तरफ सिर्फ 'पुरुष' दिखाई देगा। एक बार देखेंगे, तो लगेगा सब कुछ एक जैसा है। दूसरी बार देखेंगे, तो भी शायद कोई फर्क नजर ना आए। लेकिन यहीं पर आपका दिमाग आपको धोखा देने लगता है। क्योंकि इन ढेर सारे 'पुरुष' शब्दों के बीच कहीं एक अलग शब्द भी मौजूद है, जो चुपचाप आपकी नजरों से बचने की कोशिश कर रहा है और उसे ढूंढने के लिए आपके पास सिर्फ 5 सेकंड हैं।क्या आपका दिमाग जल्दी फैसला लेता है? यह भी पढ़े...