नई दिल्ली, फरवरी 4 -- OPPO ने भारत में अपनी Reno 15 सीरीज का एक और नया फ्लैगशिप फोन Reno 15C 5G को लॉन्च कर दिया है, जो इस साल का सबसे किफायती Reno फोन बनकर सामने आया है। OPPO Reno 15C फोन भारत में 5 फरवरी से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन की खास बात 7000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा, तगड़े प्रोसेसर के साथ आता है। इस लॉन्च के साथ OPPO Reno 15 सीरीज में अब चार मॉडलों की रेंज पूरी हो गई है, जिसमें Reno 15, Reno 15 Pro, Reno 15 Pro Mini और Reno 15C शामिल हैं। जानिए OPPO Reno 15C की कीमत, ऑफर्स और फीचर की डिटेल्स: Oppo Reno 15C की कीमत और उपलब्धता ओप्पो रेनो 15सी भारत में 5 फरवरी से सेल के लिए उपलब्ध होगा। यह फोन दो कलर में आता है: आफ्टरग्लो पिंक और ट्वाइलाइट ब्लू। Oppo Reno 15c का 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत...