नई दिल्ली, जुलाई 28 -- OPPO स्मार्टफोन यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने ColorOS 16 जुलाई अपडेट का रोलआउट शुरू कर दिया है। इस नए अपडेट में यूजर्स को कई ऐसे फीचर्स मिल रहे हैं, जो फोन को पहले से ज्यादा पर्सनल, स्मूद और इस्तेमाल में आसान बनाने का दावा करते हैं। अपडेट में फिंगरप्रिंट अनलॉक को कस्टमाइज करने का ऑप्शन, कैमरा ऐप में नए फिल्टर, बेहतर Face Unlock और मल्टीटास्किंग के दौरान स्मूद एनिमेशन जैसे कई बदलाव शामिल हैं। अगर आपका फोन भी इस लिस्ट में शामिल है, तो आने वाले दिनों में आपको OTA (Over the Air) अपडेट का नोटिफिकेशन मिल सकता है। आइए जानते हैं कि इस अपडेट में कौन-कौन से नए फीचर्स जोड़े गए हैं और किन स्मार्टफोन्स को इसका फायदा मिलेगा। ColorOS 16 जुलाई अपडेट के बाद फोन में दिखेंगे ये बदलाव OPPO ने इस अपडेट में केवल सिक्योरिटी पैच ही ...