नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- Apple डेस्कटॉप या फिर लैपटॉप पर ChatGPT चला रहे यूजर्स पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। खुद चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ने यूजर्स को अलर्ट किया है। अगर आप MacBook या किसी भी Apple डेस्कटॉप पर OpenAI ऐप्स इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको सावधान रहने और तुरंत कदम उठाने की जरूरत है। OpenAI ने हाल ही में एक सुरक्षा समस्या की जानकारी दी है, जिसका असर उसके macOS ऐप इस्तेमाल करने वाले यूजर्स पर पड़ रहा है। यह सुरक्षा समस्या तब सामने आई, जब 31 मार्च को 'Axios' नाम के एक थर्ड-पार्टी टूल को एक बड़े 'सॉफ्टवेयर सप्लाई चेन अटैक' के तहत निशाना बनाया गया; इसका मतलब है कि उस टूल पर हमला किया गया, जिसका इस्तेमाल कई डेवलपर करते हैं। OpenAI, Axios टूल का इस्तेमाल यह कंफर्म करने के लिए करता है कि उसके macOS एप्लिकेशन असल में OpenAI के ही ऐप हैं।...