नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बुधवार को 'ऑनलाइन गेमिंग के प्रमोशन और रेगुलेशन एक्ट' को लागू करने के नियम जारी कर दिए हैं। नए नियम जिन्हें इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने अन्य मंत्रालयों के साथ विचार-विमर्श कर अंतिम रूप दिया था, 1 मई से लागू होने वाले हैं। पिछले साल पारित इसके पैरेंट एक्ट ने देश में तेजी से बढ़ रहे 'रियल मनी गेमिंग' क्षेत्र पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी, जिसका असर Dream11, PokerBaazi, Winzo और Mobile Premier League जैसे कई बड़े स्टार्ट-अप्स पर पड़ा था। नए नियम लागू होने से किन गेम्स पर सख्ती होगा और किन्हें राहत मिलेगी, चलिए डिटेल में जानते हैं...रियल मनी गेम्स के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य आईटी सचिव एस कृष्णन ने कहा कि ऑनलाइन गेम अगर 'रियल मनी गेम' नहीं हैं ...