नई दिल्ली, मई 6 -- OnePlus Nord CE 6 and CE 6 Lite Launch Tomorrow: OnePlus अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट को और मजबूत करने के लिए Nord CE सीरीज के नए फोन्स को कल 7 मई को लॉन्च करने वाला है। कल के लॉन्च से पहले ही OnePlus Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite से जुड़ी कई डिटेल्स सामने आ चुके हैं, जिसमें इनकी कीमत, फीचर्स और सेल डेट शामिल हैं। ये दोनों स्मार्टफोन Amazon, OnePlus की ऑफिशियल वेबसाइट, एक्सपीरियंस स्टोर्स और ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स से सेल के लिए उपलब्ध होंगे। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सीरीज आपके लिए वैल्यू फॉर मनी साबित हो सकती है। आइए जानते हैं इसके सभी फीचर्स और डिटेल्स। OnePlus Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite की कीमत (लीक) भारत में OnePlus की Nord CE 6 सीरीज को मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा, जहां कंपनी कीम...