नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- OnePlus के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 16 की चीन में सेल शुरू होते ही इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी के चीन प्रमुख Li Jie के मुताबिक, फोन की सेल शुरू होने के पहले घंटे में ही 70,000 से ज्यादा यूनिट बिक गईं। OnePlus 16 की चीन में ओपन सेल 13 अक्टूबर 2026 को स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 10 बजे शुरू हुई थी। OnePlus चीन के प्रमुख Li Jie ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर जानकारी दी कि सुबह 11 बजे तक फोन की 70 हजार से ज्यादा यूनिट बिक चुकी थीं। यानी सेल शुरू होने के महज एक घंटे के भीतर कंपनी ने यह आंकड़ा पार करने का दावा किया।OnePlus 16 की खासियत सिर्फ इसकी शुरुआती सेल नहीं है। इस फोन में 200 मेगापिक्सल का कैमरा और 9000mAh की बैटरी मिलती है। OnePlus 16 में मिलेंगे ये खास फीचर्स डिस्प्ले: OnePlus 16 को कंपनी ने प्र...