नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- वनप्लस अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 16 को लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने अब फोन की चीन लॉन्च डेट की पुष्टि कर दी है। OnePlus 16 को 12 अक्टूबर 2026 को चीन में लॉन्च किया जाएगा। नया स्मार्टफोन इस बार कैमरा के साथ-साथ गेमिंग पर भी खास फोकस करने वाला है। कंपनी ने फोन में 185Hz गेमिंग रिफ्रेश रेट की जानकारी दी है। इसके अलावा OnePlus 16 में 200MP का मेन कैमरा भी मिलेगा। फोन की भारत में लॉन्च डेट अभी कन्फर्म नहीं हुई है। फिलहाल इतना जरूर साफ है कि OnePlus 16 को कंपनी गेमिंग, कैमरा और परफॉर्मेंस तीनों पर फोकस करते हुए पेश कर रही है। 185Hz गेमिंग, 185fps सपोर्ट, 200MP कैमरा और नया Snapdragon चिपसेट इसे OnePlus के अगले फ्लैगशिप के तौर पर खास बनाते हैं। OnePlus 16 के फीचर्स (संभावित) OnePlus 16 का सबसे खास फीच...