नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- वनप्लस, 12 अक्टूबर को चीन में OnePlus 16 लॉन्च करने जा रहा है। लेकिन यह अकेला डिवाइस नहीं होगा जो इस दिन आएगा। खबर है कि खुद वनप्लस ने कन्फर्म किया है कि वनप्लस 16 स्मार्टफोन के साथ Ice Card Mini Magnetic Cooler भी पेश किया जाएगा। यह कूलर फोन का तापमान कंट्रोल में रखेगा, हैवी गेमिंग के दौरान उसे गर्म होने से बचाएगा। कंपनी दावा कर रही है कि इसका साइज बैंक ATM कार्ड जैसा होगा। कंपनी का कहना है कि फोन के तापमान को कम रखने के लिए यह TEC कूलिंग चिप और एयर कूलिंग का इस्तेमाल करता है। यह कंपनी के 40W सुपर आइस मैग्नेटिक कूलर के बाद आया है, जिसे 229 युआन (लगभग 3300 रुपये) में लॉन्च किया गया था। अपकमिंग मैग्नेटिक कूलर में क्या-क्या खास मिलता है, चलिए बताते हैं..साइज में स्टैंडर्ड बैंक कार्ड से भी छोटा वनप्लस का कहना है कि आइ...