नई दिल्ली, जून 6 -- अगर आप भी OnePlus का स्मार्टफोन चला रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। कंपनी ने अपने तीन साल पुराने फोन के लिए लेटेस्ट अपडेट रिलीज कर दिया है और गौर करने वाली यह है कि यह पहला फोन है, जिसे यह अपडेट मिल रहा है। हम बात कर रहे हैं OnePlus Nord 3 की, जिसे जुलाई 2023 में लॉन्च किया गया था। दरअसल, वनप्लस नॉर्ड 3 स्मार्टफोन को अब भारतीय बाजार में एक नया ऑक्सीजनओएस 16 अपडेट मिल रहा है और यह अपडेट फिलहाल अपने रोलआउट फेज में है।OnePlus Nord 3, कंपनी का पहला फोन जिसे मिल रहा यह अपडेट दटेकआउटलुक ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वनप्लस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, भारत में वनप्लस नॉर्ड 3 स्मार्टफोन यूजर्स के लिए OxygenOS 16.0.5.1001 अपडेट रोलआउट किया जा रहा है और इसका फर्मवेयर वर्जन 'IN: CPH2491_16.0.5.1001(EX01)' है। इसके अलावा, अभी...