नई दिल्ली, अगस्त 20 -- स्मार्टफोन ब्रैंड OnePlus भारत में जल्द ही एक नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर सकता है। सामने आई नई जानकारी के मुताबिक कंपनी सितंबर, 2026 में एक ऐसा अफॉर्डेबल फोन पेश कर सकती है, जिसमें केवल 4G कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है। खास बात यह है कि यह फोन भारत के लिए एक्सक्लूसिव हो सकता है। हालांकि OnePlus ने अभी इस डिवाइस के लॉन्च को आधिकारिक तौर पर कन्फर्म नहीं किया है। टिप्स्टर Yogesh Brar ने X पर दावा किया है कि OnePlus सितंबर में भारत में एक नया 4G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक यह डिवाइस भारत में एक्सक्लूसिव तौर पर पेश किया जा सकता है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो यह इस साल भारत में OnePlus का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जो 4G कनेक्टिविटी तक सीमित रहेगा। यह भी पढ़ें- ASU...