नई दिल्ली, मार्च 1 -- OnePlus 13 पर एक बार फिर से तगड़ा ऑफर मिल रहा है। 15 मार्च तक आप इस फोन को 10 हजार रुपये तक की छूट के साथ खरीद सकते हैं। फोन के 12जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत लॉन्च के समय 69999 रुपये थी। अब यह फोन अमेजन इंडिया पर 7 हजार रुपये की छूट के बाद 62999 रुपये का मिल रहा है। फोन पर 15 मार्च तक 3 हजार रुपये का बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इन दोनों ऑफर को मिलाकर फोन पर मिलने वाला टोटल डिस्काउंट 10 हजार रुपये का हो जाता है। फोन पर कंपनी 3149 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है। आप इस फोन को बंपर एक्सचेंज ऑफर में भी खरीद सकते हैं। ध्यान रहे कि एक्चेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स वनप्लस के...