नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- OnePlus फैन्स के लिए खुशखबरी है। फेस्टिव सीजन शुरू होने से पहले ही OnePlus India ने अपने स्मार्टफोन, टैबलेट और ऑडियो प्रोडक्ट्स पर फेस्टिव सेल ऑफर की घोषणा की है। ऐसे समय में जब भारत में 2026 की पहली छमाही (H1) में स्मार्टफोन की कीमतें औसतन 16% बढ़ीं, OnePlus ने अपनी औसत कीमत में बढ़ोतरी को सिर्फ 8% तक सीमित रखा, जिससे ग्राहकों पर असर कम पड़ा। अब कंपनी, OnePlus 15 सीरीज, OnePlus 13s, Nord 6 सीरीज, N-सीरीज के साथ-साथ OnePlus Pad और ऑडियो प्रोडक्ट्स जैसे स्मार्टफोन पर फेस्टिव प्राइस ड्रॉप, इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट, नो-कॉस्ट ईएमआई और मुफ्त एक्सेसरीज जैसे ऑफर लेकर आ रही है। इससे ग्राहकों को साल के सबसे बड़े शॉपिंग सीजन के दौरान अपग्रेड करने का एक शानदार मौका मिल रहा है। फेस्टिवल ऑफर 8 अक्टूबर, 2026 को रात 12 बजे से शुरू...