OnePlus के नए फोन पर भड़के यूजर्स, मार्केटिंग में झूठ दिखाने का आरोप; ये है पूरा मामला
नई दिल्ली, जुलाई 13 -- टेक कंपनी OnePlus का नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6 लॉन्च होते ही विवादों में आ गया है। कंपनी पर आरोप लग रहे हैं कि उसने फोन के 4GB RAM वेरिएंट को एडवर्टाइज करते वक्त ऐसे फीचर्स का दावा किया, जो सिर्फ 6GB RAM मॉडल के लिए उपलब्ध हैं। इसी वजह से सोशल मीडिया और टेक कम्युनिटी में कंपनी की मार्केटिंग को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कई यूजर्स ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) पर इसे लेकर शिकायत की है। रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus ने 4GB RAM वेरिएंट के लिए भी 60-Month Fluency यानी 60 महीने तक स्मूद एक्सपीरियंस का दावा किया। हालांकि, ऑफीशियल डिस्क्लेमर में बताया गया है कि यह बात केवल 6GB RAM मॉडल पर लागू होती है। 4GB वेरिएंट को केवल 48 महीने तक स्मूद एक्सपीरियंस का सर्टिफिकेशन मिलता है। ऐसे में साफ है कि यूजर्स को यह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.