OnePlus के दो नए फ्लैगशिप फोन की भारत में जल्द होगी एंट्री; 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी से हो सकते लैस, इतनी होगी कीमत
नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- स्मार्टफोन मार्केट में OnePlus एक बार फिर धमाल करने की तैयारी में है। कंपनी की नई OnePlus 16 सीरीज को लेकर भारत में लॉन्च की चर्चा तेज हो गई है। खास बात यह है कि इस बार कंपनी सिर्फ एक नहीं, बल्कि दो फ्लैगशिप स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतार सकती है। इनमें OnePlus 16 और OnePlus 16R शामिल हैं। अभी तक सामने आई रिपोर्ट्स में OnePlus 16R के भारत आने की चर्चा थी, लेकिन अब नए लीक में OnePlus 16 के लॉन्च के संकेत भी मिले हैं। हालांकि, इन दोनों फोन में सबसे ज्यादा चर्चा OnePlus 16 की कीमत को लेकर हो रही है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन की भारतीय कीमत 1.30 लाख रुपये से 1.40 लाख रुपये के बीच हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह कंपनी के सबसे महंगे स्मार्टफोन में शामिल हो जाएगा। वहीं, OnePlus 16R की शुरुआती कीमत 70,00...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.