OMG! 60000 जहरीले सांपों को पालकर महिला छाप रही नोट; कमाई जान उड़ जाएंगे होश
नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- बिजनेस कई तरह के होते हैं, लेकिन चीन में एक युवती ने ऐसा जोखिम भरा कारोबार शुरू किया है, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाएगी। शहर का आरामदायक जीवन छोड़कर इस महिला ने अपने गृहनगर लौटकर हजारों विषैले सांपों का पालन-पोषण शुरू कर दिया और अब मोटी कमाई कर रही है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, ग्वांग्शी प्रांत के गुइलिन शहर की रहने वाली 1995 में जन्मी किन ने यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन के दो साल बाद अपने पिता के सांप पालन वाले व्यवसाय में हाथ बंटाया। शुरू में सिर्फ मदद के तौर पर शुरू किया गया यह काम आज 60000 से ज्यादा जहरीले सांपों वाले विशाल फार्म में बदल गया है। रिपोर्ट के अनुसार, किन के फार्म में 50000 से अधिक 'फाइव-पेस स्नेक' (पांच कदम वाला सांप) और करीब 10000 कोबरा शामिल हैं। इनमें पिट वाइपर जैसा बेहद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.