नई दिल्ली, जुलाई 20 -- IChO International Chemistry Olympiad 2026: पढ़ाई और साइंस की दुनिया में भारतीय छात्रों की प्रतिभा का कोई मुकाबला नहीं है। इस बात को एक बार फिर देश के चार होनहार युवाओं ने साबित कर दिखाया है। दुनिया की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित साइंस कॉम्पिटिशन में से एक 58वें अंतर्राष्ट्रीय केमिस्ट्री साइंस ओलंपियाड (IChO 2026) में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 4 गोल्ड मेडल अपने नाम किए हैं। यह प्रतियोगिता 10 से 19 जुलाई तक उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में दुनिया भर के 93 देशों से आए 350 से अधिक प्रतिभावान छात्रों ने हिस्सा लिया था। इन सभी को पीछे छोड़ते हुए भारतीय टीम ने संयुक्त रूप से इंटरनेशनल लेवल पर पहला स्थान हासिल किया है।गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के 4 सितारे भारतीय टीम में शामिल चारों ...