गुरुग्राम, अक्टूबर 26 -- ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के तहत सेक्टर-10 में प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन वन क्षेत्र में फंस गया है। वन विभाग इस सिलसिले में गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) को जमीन देने को तैयार है, लेकिन इसके बदले में दोगुना जमीन मांगी है। इसके बाद ही वन विभाग की तरफ से वन क्षेत्र की जमीन दी जाएगी।सर्विस रोड के लिए भी जमीन की जरूरत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के निर्माण में आ रहे वन क्षेत्र की जमीन का प्रस्ताव तैयार करने की जिम्मेदारी राइट्स लिमिटेड को सौंपी थी। राइट्स ने सर्वे में पाया कि वन क्षेत्र की करीब एक हैक्टेयर जमीन की जरूरत है। इस जमीन में ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो मार्ग और सेक्टर-10 स्टेशन का निर्माण होगा। इसके अलावा उमंग भारद्वाज चौक पर प्रस्तावित फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड न...