नई दिल्ली, मार्च 26 -- हीरो मोटोकॉर्प के विडा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ने घरेलू बाजार में नया माइलस्टोन सेट कर लिया है। दरअसल, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर ने 200,000 रिटेल बिक्री को पार कर लिया है। अक्टूबर 2022 में बाजार में लॉन्च होने से लेकर 23 मार्च, 2026 तक की कुल बिक्री 202,422 यूनिट्स तक पहुंच गई। विडा ई-स्कूटर की डिमांड में आई तेजी इस बात से साफ जाहिर होती है कि जहां पहली 100,000 यूनिट्स बिकने में 34 महीने लगे। जबकि, अगले 100,001 से 200,000 यूनिट्स तक पहुंचने में सिर्फ 8 महीने का वक्त लगा। यानी हर महीने इसे औसत 12,500 ग्राहक मिले। नवंबर से दिसंबर 2022 में 182 यूनिट्स बिकीं, जिसके बाद CY2023 में 11,141 यूनिट्स बिकीं। CY2024 में जीरो-एमिशन वाले हीरो विडा की डिमांड में जबरदस्त उछाल आया और 43,709 यूनिट्स बिकीं। यह 292% की सालाना (YoY) बढ़ोतरी थी।...