Oil Price Crash: 74 डॉलर के नीचे आया कच्चा तेल, चेक करें पेट्रोल-डीजल के नए रेट
नई दिल्ली, जून 25 -- Oil Price Crash: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। ब्रेंट क्रूड बुधवार को करीब 4% टूटने के बाद गुरुवार को भी 73 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया। अब इसकी कीमत युद्ध शुरू होने से पहले के स्तर से सिर्फ 1 डॉलर दूर रह गई है। वहीं अमेरिकी WTI क्रूड भी 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है। भारत में पेट्रोल-डीजल के नए रेट भी जारी हो गए हैं। आज भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 88.66 रुपये और डीजल 84.56 रुपये लीटर है। जबकि, सबसे महंगा पेट्रोल आंध प्रदेश के चित्तूर में 118.34 और डीजल 106.06 रुपये लीटर है। भारत में सबसे सस्ता और सबसे महंगा पेट्रोल के बीच का अंतर करीब 30 रुपये का है। अगर डीजल की बात करें तो यह अंतर 21.5 रुपये लीटर पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- कच्चे तेल के दाम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.