ODI ट्राई सीरीज के लिए बदल गया बांग्लादेश का कप्तान, अब हृदोय संभालेंगे कमान, लिटन दास चोटिल
ढाका, अक्टूबर 17 -- बांग्लादेश के कप्तान लिटन कुमार दास कूल्हे में लगी चोट के कारण यूएई में चल रही त्रिकोणीय शृंखला से बाहर हो गये हैं। उनकी जगह तौहीद हृदोय को टीम की कमान सौंपी गई है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने शनिवार को बताया कि एकदिवसीय कप्तान लिटन कुमार दास, यूएई में चल रही त्रिकोणीय शृंखला (जिसमें जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान भी शामिल हैं) से बाहर हो गए हैं। इसका कारण उनके कूल्हे (हिप) में लगी चोट है। बीसीबी के फिजियोथेरेपिस्ट बायेजेदुल इस्लाम खान ने बताया कि शुक्रवार को लिटन ने अपने दाहिने कूल्हे के जोड़ में दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद टीम प्रबंधन ने उनका एमआरआई स्कैन कराया, जिसमें जोड़ में एक समस्या का पता चला। इस वजह से वह अब इस ट्राई-सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। बीसीबी द्वारा जारी एक वीडियो संदेश में बायेजेदुल ने कहा, "कल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.