नई दिल्ली, जुलाई 17 -- जो रूट ने गुरुवार 16 जुलाई को एक बार फिर से वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड को मैच जिताकर साबित कर दिया है कि वह भी बड़े चेज मास्टर हैं। इसी मैच के दौरान जो रूट ने विराट कोहली का भी रिकॉर्ड धराशायी कर दिया, क्योंकि अब रूट विराट से भी बड़े फिनिशर वनडे क्रिकेट में बन गए हैं। हालांकि, अभी भी भारतीय टीम के धुरंधर कहे जाने वाले पूर्व कप्तान एमएस धोनी सबसे बड़े मैच फिनिशर वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में हैं। जो रूट ने किस मामले में विराट कोहली को पछाड़ा है, उसके बारे में जान लीजिए। दरअसल, वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सफल रन चेज में 2000 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में अब जो रूट का औसत दूसरे नंबर पर सबसे बढ़िया है। इस लिस्ट में अभी तक विराट कोहली दूसरे नंबर पर थे, लेकिन रूट ने उनको पीछे छोड़ा है। हालांकि, अभी भी एमएस ध...