ODI क्रिकेट में रचा गया इतिहास, कोहली-गिल समेत 1 दिन में 6 बल्लेबाजों ने ठोके शतक
नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- विराट कोहली और शुभमन गिल के शतकों ने रविवार, 27 सितंबर का दिन भारतीय फैंस के लिए एकदम खुशनुमा बना दिया। किंग कोहली टेस्ट और टी20 क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं, ऐसे में वह वनडे फॉर्मेट में ही फैंस का मनोरंजन करते हुए नजर आते हैं। कोहली से वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में जैसे प्रदर्शन की उम्मीद थी, उन्होंने उससे बढ़कर ही फैंस का मनोरंजन किया। कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 296 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 139 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। वहीं कप्तान शुभमन गिल ने भी 110 रन बनाए। कोहली और गिल के शतक के साथ 27 सितंबर का दिन वनडे क्रिकेट के इतिहास के सुनहरे पलों में जुड़ गया है। दरअसल, रविवार को सिर्फ इन दो बल्लेबाजों ने ही शतक नहीं जड़े, बल्कि इस फॉर्मेट में 6 शतकवीर बने।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.