नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस दिए जाने के बाद ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड को लेकर बहस तेज हो गई है। इसी बीच भारत सरकार के इमिग्रेशन ब्यूरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए OCI कार्डधारकों को मिलने वाली सुविधाओं और उन पर लागू पाबंदियों की जानकारी शेयर की है। पोस्ट में साफ किया गया है कि OCI कार्डधारक होना भारतीय नागरिक होने के बराबर नहीं है। भारत के गृह मंत्रालय के नियमों के मुताबिक, OCI कार्डधारकों को भारत आने, यहां रहने और कुछ आर्थिक, शैक्षणिक तथा अन्य गतिविधियों में हिस्सा लेने से जुड़ी कई सुविधाएं मिलती हैं। हालांकि, उन्हें वोट देने, संसद या विधानसभा का सदस्य बनने और कुछ संवैधानिक पदों पर नियुक्त होने जैसे अधिकार नहीं मिलते। इमरान खान से जुड़े विवाद के बीच यह पोस्ट ...