नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- नायका (Nykaa) की पैरेंट कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स के शेयर सोमवार को BSE में 5 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 344.40 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल 351 रुपये के काफी करीब पहुंच गए हैं। नायका ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के लिए अपने प्री-क्वॉर्टर बिजनेस अपडेट अनाउंस किए हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स ने नायका के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है और 400 रुपये के ऊपर का टारगेट दिया है। कंपनी अपने शेयरधारकों को 5 बोनस शेयर दे चुकी है। GMV करीब 30% बढ़ने की उम्मीदनायका (Nykaa) की पैरेंट कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स ने प्री-क्वॉर्टर बिजनेस अपडेट में रेवेन्यू में ग्रोथ मोमेंटम बने रहने का संकेत दिया है। साथ ही, कंसॉलिडेटेड ग्रॉस मर्चे...