Nvidia से इस्तीफे से जेन्सेन हुआंग को Rs.1000 करोड़ का नुकसान, CFO संभालेंगी कंपनी की कमान
नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- Nvidia के को-फाउंडर और CEO जेन्सेन हुआंग को कंपनी से विदाई के बाद करीब 108 मिलियन डॉलर यानी लगभग 1,016 करोड़ रुपये के शेयर छोड़ने पड़ेंगे। हालांकि, दुनिया के टॉप-15 अमीर कारोबारियों में शामिल हुआंग की कुल संपत्ति के मुकाबले यह नुकसान बेहद मामूली है। दूसरी ओर एनवीडिया के बोर्ड ने कंपनी की 13 साल से CFO रहीं कोलेट क्रेस को अंतरिम CEO की जिम्मेदारी सौंपी है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 138.4 अरब डॉलर यानी करीब 13.02 लाख करोड़ रुपये है। इस लिहाज से छूटने वाले शेयर उनकी कुल संपत्ति का महज 0.08% हैं। कथित तौर पर चीनी जासूस एलिस हुआंग के साथ संबंधों के खुलासे के बाद से एनवीडिया के शेयरों में लगातार गिरावट की वजह से जेन्सेन हुआंग की संपत्ति भी तेजी से घट रही है। चंद दिनों में ही उनका नेटवर्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.