नई दिल्ली, मई 12 -- International Nurses Day Speech : आज अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस ( International Nurses Day 2026 ) है। हर साल 12 मई को आधुनिक नर्सिंग की जनक फ्लोरेंस नाइटिंगल ( Florence Nightingale ) की याद में उनकी जयंती पर दुनिया भर में नर्स डे मनाया जाता है। आज का दिन स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र के नर्सिंग कर्मियों को समर्पित है। स्वास्थ्य क्षेत्र एवं चिकित्सा कार्यों में नर्सेज के बेहद महत्वपूर्ण योगदान के सम्मान में विश्व भर में नर्सेज डे मनाया जाता है। आज नर्सों के सेवाभाव को सलाम करने का दिन है। पहली बार अंतरराष्‍ट्रीय नर्स दिवस 1974 में मनाया गया। इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ नर्सेस ने तय किया कि हर साल 12 मई को यह दिन मनाया जाएगा। इस वर्ष नर्सेज डे की थीम 'हमारी नर्सेज, हमारा भविष्य , सशक्त नर्सें जान बचाती हैं। (Our Nurses. Our Future. Em...