नई दिल्ली, जनवरी 21 -- न्यूमेरेलॉजी के अनुसार हमारे जन्म की तिथि का हमारे ऊपर गहरा असर पड़ता है। ये सिर्फ एक नंबर नहीं होता है बल्कि इसकी मदद से हम अपने बारे में या किसी और के बारे में काफी चीजों को गहराई से समझ सकते हैं। आज बात करेंगे उन लोगों की जिनका जन्म किसी भी महीने की 22 तारीख को हुआ है। सबसे पहले तो बता दें कि 22 तारीख को जन्मे हुए लोगों को मूलांक (2+2) 4 होता है। मूलांक हमारी जन्मतिथि के योग को ही कहा जाता है। न्यूमेरेलॉजी में सारा खेल नंबर का ही होता है। तो अब जानते हैं कि आखिर 22 तारीख को जन्मे हुए लोगों में 2 सबसे बड़ी कमी कौन सी होती है? साथ ही जानेंगे कि राहु इन्हें कौन सा गुप्त वरदान देता है?मूलांक 4 वालों की कमी शास्त्र के अनुसार मूलांक 4 वालों का ग्रह स्वामी राहु होता है। इसका असर मूलांक 4 वालों पर नेगेटिव और पॉजिटिव दोनो...