नई दिल्ली, मार्च 27 -- न्यूमेरेलॉजी की दुनिया काफी दिलचस्प है। इसे हिंदी में अंक ज्योतिष या फिर अंकशास्त्र के नाम से जाना जाता है। इस शास्त्र में सारा खेल हमारी जन्मतिथि के ही इर्द गिर्द होता है। हमारे जन्म की तिथि सिर्फ एक नंबर नहीं है बल्कि इसी में सारा सार छिपा हुआ है। अगर जन्मतिथि के अंकों को जोड़ दिया जाए (महीना और साल नहीं) तो उसे ही मूलांक कहा जाता है। न्यूमेरेलॉजी में 1 से लेकर कुल 9 मूलांक का वर्णन हैं। शास्त्र के हिसाब से हर एक मूलांक का व्यक्ति एक-दूसरे से स्वभाव और व्यवहार में काफी अलग होता है। वहीं कुछ गुणों और स्वभाव के आधार पर भी आंकलन किया जा सकता है कि सामने वाला व्यक्ति किस मूलांक का हो सकता है। आज बात करेंगे उन मूलांकों की जिनसे जुड़े व्यक्तियों का गुस्सा सातवें आसमान पर होता है।इन 3 मूलांक के लोगों को आता है सबसे ज्याद...