नई दिल्ली, मार्च 12 -- Numerology Number 3: न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र में सिर्फ जन्म की तारीख के आधार पर भी भविष्यवाणी की जा सकती है। वहीं अगर आपको किसी के जन्म की तारीख का पता है तो आप उसके स्वभाव और पर्सनैलिटी को समझ सकते हैं। जन्म की तारीख के आधार पर ही मूलांक तय होता है। मूलांक किसी भी व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है। अगर किसी का जन्म 13 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 4 होगा। वहीं अगर किसी का जन्म 14 तारीख को हुआ है तो वो मूलांक 5 वाली कैटेगरी में आएगा। कुछ क्वालिटी को जानकर भी आप समझ जाएंगे कि सामने वाला इंसान किस मूलांक का हो सकता है। आज बात करेंगे उस मूलांक की जिसपर खुद गुरु की कृपा बरसती है। आज बात करेंगे मूलांक 3 वालों की।बरसती है गुरु की कृपा मूलांक 3 वालों का ग्रह स्वामी गुरु है। ऐसे में गुरु यानी जूपिटर की कृपा इन प...