नई दिल्ली, अगस्त 10 -- NTPC Recruitment 2026: इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके और अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर आया है। भारत की सबसे बड़ी एकीकृत विद्युत उत्पादन कंपनी और महारत्न दर्जा प्राप्त 'एनटीपीसी लिमिटेड' ने डिप्टी मैनेजर (E4 ग्रेड) के पदों पर सीधी भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन ब्रांच में कुल 135 रिक्त पदों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी एनटीपीसी के आधिकारिक करियर पोर्टल careers.ntpc.co.in के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।महत्वपूर्ण तिथियां एनटीपीसी द्वारा जारी शॉर्ट नोटिफिकेशन के अनुसार: ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 12 अगस्त 2026 ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 26 अगस्त 2026 यह भी पढ़ें- ...