नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- NSE IPO: एनएसई का आईपीओ कल 16 सितंबर को एंकर निवेशकों के लिए खुल जाएगा। वहीं, 17 सितंबर से आईपीओ पर रिटेल निवेशक भी दांव लगा पाएंगे। कंपनी ने आईपीओ के लिए 1700 रुपये से 1785 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है। जोकि अनिस्टेड मार्केट की तुलना में 10 प्रतिशत कम है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या सचमुच एनएसई का आईपीओ सस्ते कीमत पर आ रहा है?साइज में हुई कटौती एनएसई के आईपीओ का साइज पहले 30,000 करोड़ रुपये होने वाला था। लेकिन अब इसे घटाकर 22560 करोड़ रुपये कर दिया गया है। शेयर बाजार की मौजूदा स्थिति और निवेशकों के बीच आईपीओ को आकर्षक बनाए रखने के लिए एनएसई के मैनेजमेंट ने यह फैसला किया है। यह भी पढ़ें- 6 महीने में 200% का रिटर्न, आज 52 वीक हाई पर भाव, निवेशक क्यों खरीद रहे यह शेयर?क्या बीएसई के मुकाबले सस्ता है आईप...