नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- NSE IPO Updates: देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आईपीओ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। लंबे समय से अटकी लिस्टिंग प्रक्रिया अब तेजी पकड़ सकती है, क्योंकि भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के एक्सपर्ट पैनल ने एनएसई के समझौता प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। यह फैसला इसलिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे आईपीओ की राह में सबसे बड़ी बाधा हटती दिख रही है।कोलोकेशन और डार्क फाइबर विवाद सुलझा एनएसई ने कोलोकेशन और डार्क फाइबर मामलों को सुलझाने के लिए करीब 1,800 करोड़ रुपये का भुगतान करने का प्रस्ताव दिया था। यही विवाद पिछले कई वर्षों से आईपीओ में देरी की मुख्य वजह बना हुआ था। अब एक्सपर्ट पैनल की मंजूरी के बाद इन मामलों का निपटारा लगभग तय माना जा रहा है, जिससे नियामकीय अनिश्चितता क...