नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- NSE IPO: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आईपीओ का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को अगले हफ्ते मार्केट रेगुलेटर सेबी से मंजूरी मिल सकती है। यह बात सीएनबीसी-टीवी 18 की एक रिपोर्ट में कही गई है। 11 सितंबर को प्राइस बैंड का खुलासा कर सकता है NSEरिपोर्ट में कहा गया है कि मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) से मंजूरी मिलने के तुरंत बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) अपडेटेड प्रॉस्पेक्ट्स फाइल कर सकता है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज 11 सितंबर को आईपीओ के प्राइस बैंड का खुलासा कर सकता है, मैनेजमेंट 25 सितंबर को एक्सचेंज के शेयरों की लिस्टिंग चाहता है। यह भी पढ़ें- पूरी उधारी इसी महीने निपटाएगी कंपनी, कर्ज-मुक्त होने की तैयारी, रॉकेट बने शेयर सुप्रीम कोर्ट...